Tuesday, May 16, 2017

जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीना क्यों है फायदेमंद

जो पानी पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है दिन में 8-10 गिलास पानी पीने से हम कई बड़ी बिमारियों से निजात पा सकते हैं ! लेकिन आयुर्वेद में हमेशा से सलाह दी गई है की पानी तांबे के बर्तन में ही रखना चाहिए और वही पानी पीना चाहिए ताकि हम कई शारीरिक समस्याओं से दूर रह सकें ! तो आइये आपको बताते हैं तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं !


1. हमेशा दिखेंगे जवान

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हमारी त्वचा तंदुरुस्त रहती है, इससे त्वचा का ढीलापन दूर होता है और झुर्रियां नहीं पड़ती जिससे त्वचा हमेशा चमकदार और स्वस्थ रहती है !

2. थायराइड में फायदेमंद

तांबे के बर्तन में पानी पीने से थायराइड नियंत्रित रहता है इसलिए थायराइड के ग्रसित मरीजों को हमेशा तांबे के बर्तन में रखा पानी ही पीना चाहिए !

3. जोड़ों के दर्द और गठिया में लाभकारी

तांबे के बर्तन में पानी पीने से हमारे शरीर में यूरिक एसिड कम होता है जिससे गठिया या जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है ! तो जिन लोगों को गठिया की शिकायत है या अक्सर जोड़ों के दर्द रहता है तो उन लोगों को रोज तांबे के बर्तन में ही पानी पीना चाहिए !

4. स्किन को बनाए स्वस्थ

अगर आप अपनी त्वचा को निखारना चाहते हैं तो रोज रात को तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह पियें इससे आपकी त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनी रहेगी !

5. दिल के लिए फायदेमंद

तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से हमारे शरीर में रक्त संचार सुचारू रहता है जिससे कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है जो दिल के लिए बेहद फायदेमंद है ! इसलिए रोजाना रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और उसे सुबह पी लें !


6. खून की कमी नहीं होती

ताम्बे हमारे शरीर के लिए बेहद जरुरी पदार्थ होता है जो हमारे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करता है जिससे हमारे शरीर में खून की कमी नहीं रहती और खून से सम्बंधित बिमारियों से निजात मिलती है !

7. कैंसर में लाभकारी

तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पीने से हमारे शरीर में वात, पित्त और कफ जैसी समस्याओं से निजात मिलती है साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी होता है जो हमें रोग से लड़ने में सक्षम बनाता है ऐसे में कैंसर से पीड़ित लोगों के लिए तांबे में रखा पानी पीना बेहद फायदेमंद होता है !

8. हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करता है

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हमारे शरीर में हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं साथ ही डायरिया, दस्त और पीलिया जैसे रोगों के कीटाणु को नष्ट होते हैं !

9. वजन घटाने में सहायक

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से हमारे शरीर से फैट कम होता है जिससे मोटापा नहीं होता और शरीर से कमजोरी दूर होती है !

10. पाचन क्रिया के सहायक

तांबे में रखा पानी पीने से हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थ दूर होते हैं और नियमित रूप से ये पानी पीने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और एसिडिटी, गैस जैसी पेट से सम्बंधित बीमारियां नहीं होती !


घर पर तांबे के बर्तन साफ करने के लिए टिप्स

ज्‍यादातर भारतीय किचन में आपको तांबे के बर्तन देखने को मिल जाएंगें। हो सकता है कि जब भी आप अपनी दादी या नानी के घर पर जाते हों, तो भी आपको वह तांबे की थाली में ही भोजन परोस कर देती हों। तांबे के बर्तन में खाना खाने से शरीर के रोग दूर होते हैं। लेकिन तांबे के बर्तन समय के साथ साथ काले पड़ने लगते हैं। तांबे के बर्तन को चमकाने के लिये मार्केट में कई तरह के विज्ञापन आते रहते हैं, लेकिन हम महिलाएं हमेशा कुछ ना कुछ घरेलू उपाय ही ढूंढना ज्‍यादा पसंद करती हैं, जो कि मार्केट के समान से ज्‍यादा अच्‍छे होते हैं।


घर पर तांबे के बर्तन साफ करने के लिए टिप्स


1. सिरका और नमक- तांबे के बर्तन पर सिरका और नमक का घोल डालें और तब तक रगड़ती रहें जब तक कि उसमें से ग्रीस या चिपचिपा पन निकल ना जाए।

2. नींबू- नींबू के स्‍लाइस से कभी बर्तन को साफ कर के देखिये। तांबे के बर्तन पर लगे दाग पर नींबू की स्‍लाइस रगड़े और फिर उसे साफ पानी से धो ले।

3. सिरका और आटा- सबसे पहले एक कप या कटोरी में सिरका और नमक मिलाइये। जब यह अच्‍छे से मिक्‍स हो जाए तब इसमें आटा मिला कर पेस्‍ट तैयार कीजिये। फिर इस पेस्‍ट से बर्तन को रगडिये और 15 मिनट के बाद गरम पानी से धो लीजिये।

4. नींबू और नमक- तांबे के बर्तन को नींबू और नमक से धोने पर बर्तन चमक उठेगें।

5. बेकिंग सोडा- आप चाहें तो बेकिंग सोडा और नमक का प्रयोग करें या फिर चाहे बेकिंग सोडा को अकेले ही प्रयोग कर लें। इससे तांबे के बर्तन एक दम चमक जाते हैं।

No comments:

Post a Comment