Sunday, May 21, 2017

सावधान! दांत चमकाने के घरेलू नुस्खों को पहले परख लें


लंदनः आप अब तक दांतों को चमकाने के लिए स्ट्रॉबेरी, केले के छिलके और नारियल तेल का इस्तेमाल करते आए होंगे लेकिन एक विशेषज्ञ का सुझाव है कि पूरी जांच-परख के बाद ही इन विकल्पों को आजमाएं।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लंदन स्माइलिंग डेंटल ग्रुप की क्लिनिक निदेशक उछेना ओकोए ने कुछ सुझाव दिए हैं।

1. स्ट्रॉबेरी : इस फल के बारे में कहते हैं कि एक पकी स्ट्रॉबेरी को मसलने के बाद इसमें अपना टूथ ब्रश डुबोने और उसके बाद उस ब्रश से दांत साफ करने से महज 2 सप्ताह में आपके दांत हीरे की तरह चमक उठेंगे।

सच्चाई : यह सच है। स्ट्राबेरी में साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों की सतह की कठोरता कम कर सकता है लेकिन इसमें मैलिक एसिड भी अधिक होता है इसलिए दांत साफ करने के लिए एकदम पकी स्ट्रॉबेरी चुनें। इसे दांत पर मसलें और यह दांतों से गंदगी को हटा देगी।

2. पिसी हल्दी : कहते हैं कि आधी चम्मच पिसी हल्दी में पानी की कुछ बूंद मिलाएं और मोटा घोल बनाने के लिए इसे मिला लें। इसमें अपना ब्रथ डुबोएं और इससे साफ करने से आपके दांत साफ हो जाएंगे।

सच्चाई : झूठ! ऐसा करना मुसीबत को न्योता देना है। दंत चिकित्सा में नियम है कि जो भी चीज सफेद कमीज पर दाग छोड़ेगी, वह आपके दांत पर भी दाग छोड़ेगी। सभी मसाले दांतों पर दाग छोड़ते हैं, लेकिन पीले मसाले ज्यादा खतरनाक होते हैं। दांतों को चमकाना तो दूर हल्दी उन्हें और बदरंग बना देगी।

3.केले का छिलका : कहा जाता है कि केले में मौजूद उच्च पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैगनीज दांतों से दाग हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए पका केला छीलें और छिलके के अंदरूनी भाग को करीब 2 मिनट उन पर रगड़ें। 3 सप्ताह बाद दांत चमक उठाएंगे।

सच्चाई : यह सच है। अगर आप इसे रगड़ते हैं तो यह पपड़ी उतारने का काम कर सकता है और दांतों की सतह से दाग-धब्बे हटाएगा लेकिन यह दांतों की जड़ों तक नहीं पहुंचेगा इसलिए ‘गहन’ सफाई नहीं करेगा।

4. नारियल तेल : हर सुबह करीब 20 मिनट नारियल, तिल या जैतून के तेल से दांत साफ करना 3,000 साल पुराना आयुर्वेदिक तरीका है।

सच्चाई : इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि तेल रगडऩे से दांत सफेद या उनसे बैक्टीरिया दूर हो जाएंगे। संभावना है कि मुंह में तेल भरकर गरारे करने से मुंह के कुछ बैक्टीरिया या गंदगी निकल जाए लेकिन इस बात का कोई सबूत नहीं है कि तेल लगाने से आपके दांत जगमगाने लगेंगे।

No comments:

Post a Comment