Wednesday, August 9, 2017

खाना खाने के बाद ध्यान रखें ये बातें

सभी अपने खानपान पर विशेष ध्यान देते हैं, यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस पर कोई ध्यान ही नहीं दे पाता। खाना खाने के तुरंत बाद किन चीजों को करने से बचना चाहिए, ये हमारे लिए जानना बेहद जरूरी है। कुछ लोग जानते भी होंगे, मगर फिर भी वो ये सब अनदेखा कर देते हैं। इसका परिणाम उन्हें बाद में पता चलता है। कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद ऐसी चीजों के आदी होते हैं, जो उनके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत पर बुरा असर न पड़ें, तो कुछ बुरी आदतों को छोड़ दें। हम आपको बता रहें कि खाना खाने के तुरंत बाद किन चीजों को करने से बचना जरूरी है।

1. धूम्रपान न करें
वैसे तो धूम्रपान करना सेहत के लिए हानिकारक है, लेकिन फिर भी खाना खाने के तुरंत बाद इसे करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के मुताबिक खाना खाने के तुरंत बाद सिगरेट नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि इस समय एक सिगरेट 10 सिगरेट पीने के बराबर है। इससे कैंसर होने की पूरी संभावना रहती है।

3. चाय न पिएं
अधिक चाय पीने से भी सेहत पर असर पड़ता है और खाना खाने के बाद तो चाय बिल्कुल न पिएं, क्योंकि चाय की पत्तियों में एसि़ड की उच्च मात्रा पाई जाती है। यह पदार्थ आहार में शामिल प्रोटीन को नुकसान पहुंचाता है, जिसके कारण खाना पचाने में काफी परेशानी होती है। अगर आपको चाय पीनी ही है, तो खाना खाने के एक घंटे बाद ही पिएं।

4. बेल्ट ढ़ीली न करें
अक्सर कई लोग स्वादिष्ट भोजन को देखते ही अपनी बेल्ट लूज कर लेते हैं, जिससे कि वो अधिक मात्रा में अपना मनपसंद भोजन खा सकें। हालांकि, ऐसा करना गलत है। इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। कहा जाता है कि खाना खाते वक्त बेल्ट ढीली नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से आंतें ब्लॉक हो जाती हैं और खाना भी अधिक मात्रा में खा लिया जाता है, जिसके कारण असहज महसूस होता है। इसलिए ध्यान रखें कि खाना भूख से थोड़ा कम खाएं।

5. न करें स्नान
खाना खाने के तुरंत बाद नहाने के लिए न जाएं। तुरंत नहाने से हाथों, पैरों और शरीर में खून का बहाव बढ़ जाएगा। इस प्रकार पेट के चारों तरफ खून की मात्रा कम हो जाएगी। इसकी वजह से पाचनतंत्र कमजोर हो जाएगा।

6. न करें वॉक
वॉक करना सेहत के लिए लाभदायक है, लेकिन खाना खाने के बाद सीधे वॉक के लिए जाना गलत है। इससे अपच की परेशानी हो सकती है। हालांकि, खाना खाने के आधे घंटे बाद टहलना स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। वॉक करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि खाना खाने के बाद महज 20-30 मिनट वॉक करने से पेट में गड़बड़ नहीं रहती और न ही एसिड बनता है। 

7. तुरंत सोने के लिए न जाएं
जो लोग खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर पर लेट जाते हैं, उनका खाना ठीक तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता। इस कारण उन्हें गैस की समस्या पैदा होती है व आंतों में इंफेक्शन हो जाता है।

No comments:

Post a Comment