Friday, August 18, 2017

ऐसे घटाये परिणीती चोपड़ा ने अपने वजन के 29 किलो

कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली परिणीति चोपड़ा के प्रशंसकों को जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में आने से पहले की परिणीति और अब की परिणीति में कितना अंतर है।कभी 86 किलो के वजन वाली परिणीति चोपड़ा आज 57 किलो की हैं। फिल्मों में आने की इच्छा ही सही, वजन घटाने के लिए उन्होंने काफी मशक्कत की है। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया है, ''मैं केवल 25 साल की थी और मेरे पास मोटा दिखने की कोई वजह नहीं थी। मैंने स्लिम दिखने के लिए बहुत मेहनत की है। मैं कपड़े न फिट होने की सोच से भी थक चुकी थी और विकल्प यही था कि मैं फिट हो जाऊं।''


38 से 30 साइज तक की मशक्कत

परिणीति किसी दौर में 38 इंच की वेस्ट वाली जीन्स पहनती थीं और अब 30 इंच की उनकी कमर है। इसके लिए उन्होंने ज‌िम में वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज की मदद लें। उनका वर्कआउट रिजाइम कुछ ऐसा है।

- रोज सुबह जॉगिंग।
- इसके बाद ध्यान करना।
- फिर एक घंटे तक योग।
- स्वि‌मिंग या घुड़सवारी की प्रैक्टिस।
- ट्रेडमिल पर दौड़ना।
- डांस प्रैक्टिस।
- कार्डियो और रे‌गलर एक्सरसाइज के सेट।

डाइट में किए बदलाव

पिज्जा की शौकीन परिणीति ने वजन घटाने के लिए सबसे पहले फास्टफूड के सेवन से तौबा की है। उनका डाइट प्लान कुछ ऐसा है।

सुबह का नाश्ता - एक ग्लास दूध, ब्राउन ब्रेड, दो अंडे (सपेद जर्दी) और कभी-कभी जूस।

दोपहर का भोजन - दाल और रोटी, ब्राउन राइस, हरा सलाद और हरी सब्जियां।

रात का भोजन - कम तेल में बना सदा खाना, एक ग्लास दूध और कभी-कभी चॉकलेट शेक।

परिणीति हमेशा सोने से दो घंटे पहले भोजन करती हैं और वेट लॉस के लिए फास्ट फूड का मोह छोड़ना जरूरी मानती हैं।

No comments:

Post a Comment