Sunday, September 24, 2017

मोटापा कम करने के कुछ आसान तरीके

नई दिल्ली: मोटापा शरीर के लिए बीमारी का घर होता है। मोटापा शरीर में जमा होनेवाली अतिरिक्त चर्बी होती है जिससे वजन बढ़ जाता है और यही मोटापा कई बीमारियों का घर बनता है। मोटापे का मतलब है, शरीर में बहुत ज्यादा चर्बी होना। जबकि ज्यादा वजनदार होने का मतलब है, वजन का सामान्य से ज्यादा होना।

जिस व्यक्ति का BMI यानी बॉडी मास इंडेक्स 25 से 29.9 के बीच होता है, उसे डॉक्टरी भाषा में ओवरवेट या ज्यादा वजनदार कहा जाता है। दूसरी ओर जब BMI 30 या उससे अधिक होता है, तो इसे मोटापा कहा जाता है। मोटापा घटाने के लिए खान-पान में सुधार जरूरी है।

कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है। मोटापा कम करने के लिए यूं तो खानपान पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। कुछ कसरत और योग के आसनों को भी नियमित कर मोटापा पर काबू पाया जा सकता है। साथ ही कुछ प्राकृतिक चीजों को रोजाना अपनाकर आप मोटापा कम कर सकते हैं।

यदि आप वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत नहीं कर पाते हैं तो ये छोटे-छोटे उपाय आपके बढ़ते वजन को कम करने में सहायक हो सकते हैं।

-  शराब और दूध निर्मित पदार्थ का उपयोग न करें।

-  अदरक को व नींबु को काटकर दोनों पानी में ऊबालें ठंडा कर पीएं।

-  रोज 750  ग्राम फल और सब्जी का उपयोग करें।

-  ज्यादा कर्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं का परहेज करें।शक्कर,आलू,और चावल में अधिक कार्बोहाईड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं। 

-  केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाय गेहूं सोयाबीन,चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।

- भोजन मे ज्यादा रेशे वाले पदार्थ शामिल करें। हरी सब्जियों ,फलों में अधिक रेशा होता है। 

- फलों को छिलके सहित खाएं। आलू का छिलका न निकालें!

-  चम्मच शहद आधा चम्मच नींबू का रस गरम जल में मिलाकर लेते रहने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी नष्ट होती है। यह दिन में 3 बार लेना चाहिए।

-  पुदीना रस एक चम्मच 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।

-  सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से  शरीर की वसा  में कमी होती है।

-  गाजर का रस मोटापा कम करने में उपयोगी है। करीब 300 ग्राम गाजर का रस दिन में किसी भी समय लें।

-  दिन भर में कम से कम 20 गिलास पानी पीएं।

-  कम  कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों का उपयोग करें। 

-  नींबू, जामफल, अंगूर, सेवफल, खरबूज, जामुन, पपीता आम, संतरा, पाइनेपल, टमाटर, तरबूज, स्ट्राबेरी आदि को भोजन में शामिल करें। 

- पत्ता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकोली, प्याज, मूली , पालक, शलजम, सौंफ, लहसुन आदि का ज्यादा सेवन करें।

-  कम नमक,कम शकर आदि का उपयोग करें।

-खाना खाने के बाद गुनगुने पानी को पीने से वजन तेजी से घटता है। लेकिन खाना खाने के लगभग पौन या एक घंटे बाद एक ग्लास पानी का सेवन करना चाहिए।

-कच्चे ये पके हुए पपीत का सेवन खूब करना चाहिए। इससे शरीर में अतिरिक्त चर्बी नहीं जमती और वजन तेजी से घटता है।

-दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करना लाभदायक है।

-छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के वक्त छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।

-गरम पानी में नींबू का रस और शहद घोलकर रोज सुबह खाली पेट पिएं। इससे पेट सही रहेगा और मोटापा दूर होगा।

-ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो मोटापा घटाने के साथ-साथ चेहरे की झुर्रियों को भी दूर करता है। ग्रीन टी को बिना चीनी के पीने से इसका फायदा जल्द होता है।

-एप्पल साइडर वेनिगर को पानी या जूस के साथ मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है। यह पाचन तंत्र को सही रखता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है।

- एक रिसर्च के मुताबिक वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। हरी या काली मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।

-रोज सुबह-सुबह एक गिलास ठंडे पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस घोल को पीने से शरीर से वसा की मात्रा कम होती है।

- सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से वसा में कमी होती है।

- एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।



1 सक्रिय रहें –यहां हमारा मतलब व्यायाम करने से नहीं है, बल्कि हर काम के प्रति आपको सुस्त रहने के बजाए थोड़ा सक्रिय  रूख अपनाना होगा। इससे रक्त संचार भी तेज होगा और आपके शरीर की हल्की फुल्की एक्सरसाईज भी होती रहेगी।

2 फैटी फूड –पिज्जा, पास्ता, चीज, बर्गर जैसी चीजों को खाने से आपको जरूर बचना होगा, क्योंकि यह एक ही दिन में आपके वजन को असंतुलित कर देता है। अनाज से बनी चीजों की अपेक्षा इनमें बहुत अधिक फैट होता है। अगर इनका मोह नहीं छोड़ा तो वजन कम करना आसान नहीं है, यह याद रखें।

3 पानी – दिनभर में हर घंटे सीमित मात्रा में पानी जरूर पिएं। भोजन करने से कुछ समय पहले और बाद में भी थोड़ी मात्रा में पानी पिएं। इससे चयापचय की प्रक्रिया ठीक तरह से होगी।

4  भूख से कम खाएं –एक ही बार में अधिक न खाएं बल्कि जितनी भूख हो उससे थोड़ा कम ही भोजन करें, ताकि पाचन ठीक से हो और शरीर में वसा का जमाव न हो। इसके अलावा रात के खाने में सलाद, फल या तरल पदार्थों को लेने पर फोकस करें।

5  टुकड़ों में खाएं –अपनी कुल डाइट को तीन से चार बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात के खाने के बीच में भी कुछ न कुछ हल्का-फुल्का खाते रहें। इसमें आप फल, सलाद या सूप को भी शामिल कर सकते हैं।

6 रात का खाना – रात का भोजन और सोने के समय के बीच दो से तीन घंटे का अंतर जरूर रखें, ताकि भोजन के पचने में आसानी हो। इस समय में आप घर के छोटे मोटे काम या पैदल चलना शुरू करें, जिससे पाचनक्रिया बेहतर हो।

7 अच्छी नींद लें –नींद की कमी और अधिक नींद दोनों ही हानिकारक होते हैं, और वजन को अनियंत्रित करने में मदद करते हैं। शारीरिक क्रियाओं के ठीक से कार्य करने के लिए 6  से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है। कम नींद लेने पर तनाव भी बढ़ सकता है, कई बार तनाव भी मोटापे का कारण होता है।

8 प्रोटीन और फाइबर –अपने आहार में प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करें। इससे आपका पेट भी अधिक समय तक भरा रहेगा और आप अतिरिक्त कैलोरी लेने से बच जाएंगे। इसके अलावा फाइबर आपको उर्जा देगा जो सक्रिय रहने में मदद करेगा और आपका वजन कम होता रहेगा।

9 गरम पानी –सुबह खाली पेट गरम पानी पीने से पेट की चर्बी कम होगी। खाना खाने के बाद गरम पानी का सेवन करना वसा को जमने से रोकेगा और पाचनक्रिया में मदद करेगा। इसके अलावा भी दिन में दो से तीन बार गरम पानी का सेवन आपके वजन में बहुत जल्दी कमी लाएगा।

10 आराम – अगर आपको बहुत आराम करने की आदत हो गई है, तो इससे बचें। ऑफिस या घर में घंटों एक ही स्थान पर बैठे न रहें। इससे शरीर के निचले हिस्से में वसा का जमाव  हो सकता है और पेट की चर्बी भी बढ़ सकती है। थोड़ी-थोड़ी देर में उठकर घूमते-फिरते रहें, ताकि शरीर में वसा का जमाव न हो।

No comments:

Post a Comment