Showing posts with label ब्रेड नुकसानदायक है या नहीं |. Show all posts
Showing posts with label ब्रेड नुकसानदायक है या नहीं |. Show all posts

Wednesday, June 28, 2017

ब्रेड नुकसानदायक है या नहीं |

इस भागदौड़ की जिन्दगी में सुबह सुबह हम लोग ब्रेड के नास्ता ही कर लेते है | कुछ  लोग यह सोचकर परेसान होते है कि ब्रेड खाने से फयेदा होता है नुकसान | तो आइये जानते है ब्रेड के बारे में –

ब्रेड को कैसे बनाते है ?

ब्रेड को आटा, नमक, शुगर, ओट्स, दूध, तेल और प्रिज़ेन्वेटिव्स आदि डालकर बनाया जाता है | ब्रेड को बनाने के लिए यीस्ट से खमीर उठाया जाता है | वैसे ब्रेड कई तरह के होते है –

1-      वाइट ब्रेड – ज्यादातर लोग बाजार से वाइट ब्रेड ही खरीदते है | इसे मैदे से बनाया जाता है | इसमें गेंहू का छिलका और उपरी कोने वाला हिस्सा निकाल दिया जाता है | जिसके कारण इसमें फाइबर और जरुरी पोषक तत्व खतम हो जाते है | मतलब इसे खाने से कोई पोषण नहीं मिलता है | अगर आप वाइट ब्रेड खा रहे है तो इसके साथ अंडा, हरी सब्जिया (टमाटर, प्याज, खीरा), पनीर आदि खाए |

2-      ब्राउन ब्रेड – ब्राउन ब्रेड को लोग गेंहू के बने आटे का समझते है लेकिन यह भी ज्यादातर मैदे से बनायी जाती है | बहुत सी कंपनिया इसे बनाते समय इसमें आर्टिफीसियल कलर या कैरेमल डालती है | जिसके कारण इसका कलर ब्राउन दिखने लगता है | यह जरुर देखे की अगर कोई भी ब्रेड जो रोटी के रंग से गहरी हो तो उसे कलर मिलाकर बनाया गया है और यह ब्रेड पोषण के मामले में भी वाइट ब्रेड से से ज्यादा अच्छी नही होती है | तो इसलिए ब्रेड लेते समय ब्रेड को ध्यान से जरुर पढ़े |

3-      होलव्हिट ब्रेड – इस ब्रेड को गेंहू के आटे से बनाया जाता है | इसमें फाइबर आधिक मात्रा में पाया जाता है | यह पाचन और पोषण दोनों मामले में सही है | यह ब्रेड अगर ज्यादा सॉफ्ट और लाइट है तो इसमें गेंहू का आटा कम होने के चांसेस ज्यदा है | इसलिए खरीदते समयः यह  जरुर देखे कि पैकेट पर लिखी सामग्री में गेंहू का आटा (40-50%) , होलेव्हिट (20-25%), और और वीट फाइबर (4-5%) आदि होते है |

4-      मल्टिग्रेन ब्रेड – इस ब्रेड में आटे के साथ-साथ  ओट्स(जौ), बाजरा, अलसी, सन्फलोवेर सीड्स, रागी आदि मिलाये जाते है | इसमें आटा और मैदा (50-60%) तक होता है | अगर इससे ज्यदा हो तो यह सही नही  है | 

पोटैसियम ब्रोमेट क्या है ?

ब्रेड को फुला हुआ और सॉफ्ट बनाने के लिए बहुत सी कंपनिया इसमें इम्प्रोवर मिलाती है | ये केमिकल के भी बने होते और नेचुरल भी | इन्हें पोटैसियम ब्रोमेट और पोटैसियम आयोडेट कहते है | इसके ज्यदा प्रोयोग करने से कैंसर की बीमारी हो सकती है | इसलिए इसे बहुत सी कंपनियों ने बैन कर दिया है |

ब्रेड नुकसानदायक है या नहीं –

ब्रेड खाने से कोई नुकसान नही है | क्युकी इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है | इसमें फैट और आयरन भी होता है | लेकिन ट्रांस-फैट और कोलेस्ट्राल नही होता है | इसलिए अगर ब्रेड खाए तो उसमे यह जरुर देख ले कि इसमें मैदा ज्यदा मात्रा में न हो | हाई ब्लड प्रेशर वालो को वाइट ब्रेड ज्यदा मात्रा में नहीं खाना चाहिए ।